सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान खंड विकास अधिकारी कार्यालय बाँसी में आयोजित

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।बांसी खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को ष्सेवा संकल्प अभियानष् का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी काजल ने की।विकास खण्ड अधिकारी काजल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड एवं पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर ही 40 से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए और हेल्पडेस्क के माध्यम से निस्तारण भी किया गया।बी.डी.ओ. बांसी काजल ने कहा हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।ष्इस मौके पर कार्यालय के कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *