बाढ़ प्रभावित फसलों का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति- जिलाधिकारी
दैनिक बुद्ध कां संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों का तहसील स्तर पर सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर राजस्व, कृषि सहित संबंधित विभागों की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित फसलों, क्षतिग्रस्त क्षेत्रफल और नुकसान का विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जा रहा है।जिला प्रशासन के अनुसार तहसील स्तर पर तैयार रिपोर्ट के सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने तथा किसी भी पात्र किसान को सर्वेक्षण से वंचित न रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों से भी अपील की गई है कि वे फसल क्षति से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं विवरण संबंधित राजस्व कर्मियों अथवा तहसील स्तर पर उपलब्ध कराएं और सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें। जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और पात्र किसानों को नियमानुसार शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। सहायता के लिए किसान कंट्रोल रूम के नंबर 05544-297030 और 05544-297010, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के 9454417530 तथा अपर जिलाधिकारी के 9454417601 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां