सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

स्टेशन रोड से 300 से अधिक कब्जे हटाए गए, अब जाम से मिलेगी राहत

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन, नाली और सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। सिंहेश्वरी मंदिर से थाना मोड़ तक तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई में 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों के सामने किए गए कब्जे हटाए गए। आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से छाजन, चबूतरे और स्लैब हटाए।स्टेशन रोड शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पीजी कॉलेज और घनी आबादी होने के कारण दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। आरोप है कि दुकानदारों और मकान मालिकों ने रेलवे की नाली पर स्लैब डालकर चबूतरे बना लिए थे। कई दुकानों के सामने सड़क की ओर छाजन भी निकाल लिया गया था। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और आए दिन जाम की स्थिति बनती थी।रेलवे की ओर से पहले एनाउंस कराकर लोगों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद सोमवार को अभियान शुरू किया गया। नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार, ईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम, फरेंदा रेलवे थाने की पुलिस, जीआरपी और सिद्धार्थनगर पुलिस की टीम सिंहेश्वरी मंदिर पहुंची। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए थाना मोड़ तक एक-एक कर अतिक्रमण हटाया गया।कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान और टीन-छाजन समेटने लगे। जिन अतिक्रमणों को खुद नहीं हटाया गया, उन्हें जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।अतिक्रमण हटाए जाने के बाद स्टेशन रोड पहले की अपेक्षा अधिक खुला नजर आया। सड़क और नाली पर किए गए कब्जे हटने से वाहनों के आवागमन के लिए जगह बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि यदि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा नहीं हुए तो स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती हैईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम ने बताया कि रेलवे की जमीन से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *