प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चौंपियनशिप के लिए खेल चिकित्सक बने प्रदीप
दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर । लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सैनुवा गांव निवासी प्रदीप चौरसिया का चयन प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चौंपियनशिप के लिए खेल चिकित्सक (स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट) के रूप में हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी है। इससे पहले भी वह भारतीय कबड्डी दल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।चौंपियनशिप की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 10 से 17 अक्टूबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केंद्र, गांधीनगर में आयोजित होगा। प्रदीप को नौ अक्टूबर को शिविर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।शिविर के दौरान वह खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, चोट से बचाव और उपचार से संबंधित जिम्मेदारियां संभालेंगे। चयनित सदस्यों को शिविर में अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदीप के चयन पर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

टिप्पणियां