नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय, बसंतपुर बांसी में शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।प्रभारी प्राचार्य एनके सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अब 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

टिप्पणियां