कौवा एवं सीतारामपुर ग्राम चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान कराने की मंशा से शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौवा एवं सीतारामपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कौवा में चौपाल की अध्यक्षता सचिव राम सिंह नेगी और सीतारामपुर में सचिव निशा श्रीवास्तव ने की। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, पीएम किसान समेत ब्लॉक स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया की भी जानकारी दी। साथ ही गांव में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई आरबीआई बैंक के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने ग्रामीणों को बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार और मसाला पाउडर निर्माण जैसे घरेलू उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला विकास संस्थान के ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।इस दौरान कौवा में सचिव राम सिंह, रामकुमार चौरसिया तथा सीतारामपुर में प्रधान प्रशासक अब्दुल रशीद, आरबीआई से संतोष शुक्ला, बाल श्रम योजना से अमन शर्मा, पीरामल फाउंडेशन एवं समाज कल्याण विभाग से शक्तिमयी तांडी और जैतूननिशा मौजूद रहीं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना यादव, मंजू पाण्डेय, कौशिल्या देवी, केयरटेकर मंतौली, लवकुश पाण्डेय, फातमा खातून, अमरीश कुमार और आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियां