सावधान! जो कुट्टू का आटा आप खा रहे हैं, कहीं नकली तो नहीं? सिद्धार्थनगर में 66.5 किलो आटा सीज

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर 66.5 किलो कुट्टू का आटा सीज किया। टीम ने चौक बाजार और ढेकहरी बुजुर्ग में खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए कुट्टू के आटे, घी, साबूदाना और मूंगफली तेल समेत छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।शनिवार शाम करीब 3रू30 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौक बाजार में जांच अभियान चलाया। यहां कुट्टू के आटे के दो नमूने और गोपीश्री ब्रांड घी का एक नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने ढेकहरी बुजुर्ग में कुट्टू के आटे, साबूदाना और मूंगफली तेल के नमूने एकत्र किए। कार्रवाई के दौरान कुल 66.5 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया।त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता को लेकर भी चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर नियमित जांच की जरूरत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, ताकि मिलावट की आशंका पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर चलाया गया। टीम में सहायक आयुक्त आरएल यादव, हीरालाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने और नियमों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के लिए जागरूक भी किया गया। सभी छह नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। विभाग की इस कार्रवाई के बीच बाजारों में नियमित निगरानी और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

टिप्पणियां