सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

पीएम श्री विद्यालय परसा खुर्द में माता मेला का आयोजन

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत उसका बाजार के राजेंद्रनगर वार्ड में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द में एक भव्य माता मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और अभिभावकों को प्रेरित करना था ताकि वे अपनी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखें और उनके सपनों को नई उड़ान दें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल द्वारा 50 उन सजग माता अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया, जो अपनी बच्चियों की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अध्यक्ष ने कहा कि बेटियाँ हमारा अभिमान हैं और समाज की हर बेटी को पढ़ाना, आगे बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि बेटियां दो कुलों को रोशन करती हैं। शिक्षित बेटियां विकसित भारत की आधार बनेंगी। छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत कर दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। एके श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सभासद पवन जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, विनय, जितेंद्र,बालजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, हरिकेश और राजाराम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय माताएं उपस्थित रहीं।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *