सिद्धार्थनगर

कृषि उद्यमी 13 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को एसबीआई आरसेटी में कृषि उद्यमी स्वावलम्बी योजना के तहत 14 कृषि प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । उप कृषि निदेशक ने कृषि उद्यमियों को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एग्रीजंक्शन योजना के तहत 14 कृषि उद्यमियों का चयन किया गया है इस योजना के तहत पांच लाख तक लोन दिया जाएगा जिससे कृषि उद्यमी अपना कृषि का दुकान अच्छी तरह से चला सके और कहा कि सरकारी योजना का लाभ भी एग्रीजंक्शन के तहत सभी कृषि उद्यमी हर एक किसानों को लाभ दिलाने का काम करेंगे जिससे हर एक किसान तक इसका लाभ मिल सके। वही सभी कृषि उद्यमियों का शुभकामना भी दिया ।इस दौरान सुनील गुप्ता , आर के सिन्हा, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *