खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

खेसरहा में दुर्घटना रोकने की पहल, हादसा संभावित स्थलों पर लगाए गए दो चेतावनी साइन बोर्ड

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चल रर्ही थ्क् योजना के तहत थाना खेसरहा क्षेत्र में पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर दो चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित किए। इस दौरान वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना खेसरहा की सीसी टीम की मौजूदगी में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर ष्दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, कृपया सुरक्षित चलें जैसे संदेशों वाले चेतावनी साइन बोर्ड लगाए गए। इस अवसर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, तेज गति, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को गुड सेमेरिटन (ळववक ैंउंतपजंद) योजना की जानकारी भी दी और बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को भारत सरकार की ओर से ₹25,000 तक का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *