सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर तटबंधों, राहत शिविरों और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तटबंधों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नावों, राहत सामग्री, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा संचार सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जाए। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा लोगों को मौसम और जलस्तर की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन दल, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 05544-297030 एवं 05544-297010 पर संपर्क किया जा सकता है।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *