ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) की जनपद इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर माह तक जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में शेष सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे जोन अध्यक्षों के सहयोग से अगस्त माह के अंत तक सभी सेक्टर कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें। इसके बाद सितंबर में सेक्टर अध्यक्षों के सहयोग से बूथ कमेटियों का गठन कर उनकी सूची जिला अध्यक्ष को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के आवास पर अनिवार्य रूप से पार्टी का झंडा लगाए जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *