अभियान के तहत श्याम जायसवाल ने किया शिक्षकों का सम्मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों और गुरुजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।श्याम जायसवाल ने एनआरएस पब्लिक स्कूल टीड़ी (अहिरौली), जीवन ज्योति आदर्श शिक्षा संस्थान रमवापुर खास, जीनियस नेशनल पब्लिक हाईस्कूल रमवापुर खास और नेशनल पब्लिक हाईस्कूल पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी देते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिल रहा है। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र उनके लिए परिवार की तरह है और जनता से संवाद व सेवा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एनआरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरीश पटेल, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य मनीष कश्यप, नेशनल पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मुर्तजा खान, प्रधानाचार्य जहीर खान, उपप्रधानाचार्य केशरी प्रसाद, जीनियस नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पार्तेश्वरी प्रसाद प्रजापति, प्रधानाचार्य शैलेंद्र, संचालक राम लखन, जीवन ज्योति आदर्श शिक्षा संस्थान के प्रबंधक कन्हैयालाल, प्रधानाचार्य फूलचंद्र, प्रधान लालजी जायसवाल, बूथ अध्यक्ष दीपक जायसवाल, बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, बूथ अध्यक्ष बुद्धिराम गौतम, रवि गुप्ता, धनंजय चौधरी, आशीष चौधरी, रामसुभ चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां