ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

अभिषेक पाल की अगुवाई में निकली तिरंगा बाइक यात्रा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ/ सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद पुत्र एवं भाजपा नेता अभिषेक पाल की अगुवाई में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवार लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ विभिन्न बाजारों और कस्बों से गुजरे। जगह-जगह स्थानीय लोगों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के कंदवा चौराहे पहुंचने पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कंदवा बाजार से चिल्हिया धनंजय सिंह तथा उनके साथियों ने स्वागत किया वहां से शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंची, जहां चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अभिषेक पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी क्रम में बाइक तिरंगा यात्रा तुलसियापुर चौराहे पहुंची, जहां भाजपा नेता अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। इसके बाद यात्रा बढ़नी नगर पंचायत क्षेत्र के पचपेड़वा तिराहे पहुंची, जहां चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का स्वागत किया। यात्रा आगे बढ़ते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित भारतीय द्वार पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद तिरंगा बाइक यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिषेक पाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और संकल्प का पर्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। भाजपा नेता अनिल अग्रहरि ने सांसद जगदंबिका पाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि सांसद के प्रयासों से जनपद में मेडिकल कॉलेज, सड़क, अस्पताल और रेल सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, सच्चिदानंद पांडे,चिल्हिया मंडल अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, धनंजय सिंह, अजय कसौधन, गंगा मिश्रा, पंकज चौबे, सुधांशु बोरा, रोशन श्रीवास्तव , राजू पाल, पद्माकर शुक्ला, सुरेश कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *