सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को खुला रहेगा – चेतिया शाखा में सामान्य तौर पर होगा संचालन

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश

सिद्धार्थनगर। जनपद के बांसी तहसील अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय नौगढ़ के अधीन संचालित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा चेतिया के कैशियर व मैनेजर द्वारा बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को बैंक सामान्य तौर पर संचालित होगा।रविवार की छुट्टी होने के बावजूद भी बैंक खुलेगा क्योंकि इसके बाद बैंक कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे।लंबी छुट्टी होने के कारण चेतिया शाखा में जरूरी लेन-देन के लिए किसानों व व्यापारियों पर असर दिख रहा है।इसे देखते हुए बैंक द्वारा विशेष व्यवस्था बनाई गई है। आपको बता दें कि यह बैंक पहले बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के नाम से जाना जाता था। 1 मई 2025 को विलय के बाद इसे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नाम दिया गया है, जिसकी प्रायोजक बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा है।शाखा प्रबंधक के अस्वस्थ होने के कारण वर्तमान में फील्ड अफसर सुनील कुमार को शाखा प्रभारी बनाया गया है।इस दौरान संविदा कर्मचारी सूरज विश्वकर्मा सहित समस्त बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *