उसका बाजार में स्वतंत्रता दिवस पर होगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन उसका बाजार कस्बा में स्थित नेशनल आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर पर किया गया है। इस शिविर में नेत्र परीक्षक की विशेष टीम डॉक्टर कलीम , डॉक्टर बृजेश नेत्र रोग विशेषज्ञ ,नवीन कुमार ऑप्टिमेट्रिस्ट द्वारा आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा । शिविर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा । यह जानकारी नेशनल आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर के प्रबंधक मजीबुल्लाह ( मुजीब)ने दी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्घाटन शिक्षक विधायक श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा किया जायेगा।
