सिद्धार्थनगर

कुशीनगर में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्नरू 298 का पंजीकरण, 108 की जांच, 2 सिफलिस पॉजिटिव मिले!

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे दो माह के सघन जागरूकता अभियान (12 अगस्त से 12 अक्टूबर) के अंतर्गत आज स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दिशा क्लस्टर, देवरिया के जिला प्रबंधक डॉ. नीतीश राय एवं जिला टीबी-एचआईवी समन्वयक चन्द्रशेखर यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया शिविर में कुल 298 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 108 लोगों की विभिन्न जांचें की गईं। इसमें 42 लोगों की एचआईवी जांच, 32 लोगों की एसटीआई/आरटीआई जांच तथा 34 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग शामिल है। जांच के दौरान 2 मरीज (एक पुरुष व एक महिला) सिफलिस रिएक्टिव पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु एआरटी सेंटर के लिए संदर्भित किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीन मुहम्मद, एआरटी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋचा वर्नवाल, एसटीआई परामर्शदाता शिव कुमार पाण्डेय, पीपीटीसीटी परामर्शदाता विश्वजीत ओझा, लैब टेक्नीशियन गौतम शर्मा, फार्मासिस्ट उमेश यादव व गंगासागर गुप्ता द्वारा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। पंजीकरण में टीआई तारकेश्वर सिंह, पंडाल व्यवस्था में एलडब्लूएस अमित मिश्रा तथा एप स्कैन व सीएससी 2.0 पर अकबर अली ने सहयोग किया। लोक कलाकार श्रीमंत जादूगर राजेश एंड पार्टी ने जादू के माध्यम से एचआईवी/टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन. त्रिपाठी ने कहा कि ष्यह अभियान समाज से भ्रांतियों को मिटाने का मिशन है। एचआईवी छूने या साथ खाने-पीने से नहीं फैलता। असुरक्षित यौन संबंध ही इसका प्रमुख कारण है। समय पर जांच और नियमित एआरटी उपचार से सामान्य जीवन जीना संभव है।ष्दिशा क्लस्टर, देवरिया के जिला प्रबंधक डॉ. नीतीश राय ने कहा कि ष्आज एक ही दिन में 298 लोगों का पंजीकरण होना इस बात का प्रमाण है कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं। 2 सिफलिस केस का समय पर मिलना हमारी सतर्कता का परिणाम है। दिशा का लक्ष्य है कि टीबी और एचआईवी के मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच व उपचार की सुविधा मिले। यह अभियान 75 जनपदों में घर-घर भ्रमण, ग्राम पंचायत बैठकों और विद्यालय जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जा रहा है।ष्अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी ऐसे जनहित के शिविरों के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर अनूप कुमार गोंड, प्रमोद प्रसाद, धनंजय पाण्डेय, रीमा यादव, प्रिया सिंह, इंद्रावती सिंह, मुन्नी देवी, छेदी लाल सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *