खेसरहा

खेसरहा साइबर टीम की बड़ी कामयाबी, 30 हजार की ठगी में 19,974 रुपये वापस

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। खेसरहा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 19,974 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। साइबर टीम की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।थाना खेसरहा क्षेत्र के छितौनी निवासी देवेश पाण्डेय पुत्र लालजी पाण्डेय के साथ 10 जुलाई 2025 को यूपीआई के जरिए साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसके खाते से कुल 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33107250075076 थी।शिकायत मिलने के बाद थाना खेसरहा की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय करते हुए ठगी की रकम को ट्रेस करने और उसे वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। लगातार प्रयास के बाद 27 सितंबर 2026 को 19,974 रुपये की धनराशि एमआरएम के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।पुलिस के मुताबिक साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *