खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

गुमशुदा महिला को पुलिस ने डिडई बाजार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। थाना शिवनगर डिडई की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकली 57 वर्षीय महिला को तलाश कर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम मसैचा निवासी अंशिका सिंह ने थाना शिवनगर डिडई में सूचना दी थी कि उनकी मां पुनिता देवी उम्र 57 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश शुरू की। मिशन शक्ति टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए डिडई बाजार से पुनिता देवी को सकुशल बरामद कर लिया। महिला के सकुशल मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें उनके परिजनों के साथ सुरक्षित भेज दिया। महिला के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। तलाश एवं बरामदगी में मिशन शक्ति टीम के अयोध्या यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला और महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *