ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

चौपाल में विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ़ रामनगर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना है। उन्होंने आयुष्मान योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समेत विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि चौपाल में सामने आई जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो सका है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से उच्च स्तर पर भेजकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। चौपाल के दौरान गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, अधीक्षक डा. एके आजाद, एआरओ सतीश चंद्र, बीईओ संजय कुमार, ग्राम सचिव कामेश्वर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *