सिद्धार्थनगर

डीएम ने वृक्षारोपण वाले सभी पौधों का जियो टैग कराने के दिए निर्देश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीला एम की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए सभी पौधों का शीघ्र जियो टैग कराया जाए, ताकि उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिन नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा जाए। डीएम ने आमी नदी के पुनरुद्धार से जुड़े शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, एसडीओ वन बीना तिवारी, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *