निपुण प्लस ऐप पर शत-प्रतिशत आकलन करें शिक्षक

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई, जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने निपुण भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी शिक्षकों को निपुण प्लस ऐप पर शत-प्रतिशत बच्चों का आकलन समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रेरणा और यू-डायस पोर्टल के गैप को समाप्त करने तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा। उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में एआरपी अमित मणि त्रिपाठी, बाल गोविंद पटेल, नरेंद्र यादव, संगीता श्रीवास्तव, एमआईएस उपेंद्र पाठक सहित प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
