सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

नीबी दोहनी के पोखरे में नहाते समय गहरे पानी में डूबा युवक, मौत

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। बुधवार दोपहर बारिश के बीच करीब 1रू30 बजे गांव के बाहर स्थित पोखरे में नहाते समय 26 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबता देख बचाने का प्रयास किया और पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान उमेश चौरसिया (26) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन चौरसिया, निवासी बेनीमाधव नगर, शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर बारिश के दौरान उमेश गांव के बाहर पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। शोहरतगढ़ सीएचसी में डॉ. अर्जुन यादव ने जांच के बाद उमेश को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डॉ. राकेश मौर्या भी जांच में शामिल रहे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के मुताबिक उमेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भाई रमेश और दिनेश विवाहित हैं, जबकि गोपाल और गणेश अभी अविवाहित हैं। उमेश अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों की जिम्मेदारी अब उनकी मां के कंधों पर आ गई है। घटना की सूचना पर कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक रामबदन यादव, संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव और हेड कांस्टेबल दिनेश यादव सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। घटना से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *