पत्रकार को पितृ शोक
दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। दैनिक आज अखबार के पत्रकार और किसान इण्टर कॉलेज के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाण्डेय के पिता श्री दुनमुन प्रसाद पांडेय का निधन हो जाने से शिक्षकों ,पत्रकारों और समाज के प्रबुद्धजनों में शोक की लहर है। बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज के दौरान निधन की खबर सुनने के बाद शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने और शोक संवेदना व्यक्त करने वाले उनके मेंहदिया खुर्द स्थित आवास पर काफी लोग पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। पत्रकार वीरेंद्र कुमार पाण्डेय के पिता श्री दुनमुन प्रसाद पांडेय के निधन पर धर्मेंद्र पांडेय ,देवेंद्र श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पाण्डेय, रामायन मिश्र,रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अनंत मिश्र, शशिभूषण दूबे, राजनाथ सिंह, अश्वनी मिश्र, पवन जायसवाल, वीरेंद्र पाण्डेय आदि मीडियाकर्मियों के अलावा कस्बा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल,व्यवसायी अनूप छापड़िया , बालमुकुंद खेतान,श्रीधर पाण्डेय,राज नरायन पाण्डेय, चंद्रभान त्रिपाठी,मनोज कुमार गौतम,संजय गुप्ता,सुजीत अग्रहरि ,सत्यप्रकाश वर्मा ,अशोक जायसवाल ,शिव जायसवाल आदि लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
