सिद्धार्थनगर

पारिवारिक मनमुटाव दूर कर साथ रहने को राजी हुआ दंपती

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।थाना कठेला समय माता की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझा दिया। दोनों पक्षों को आपसी रिश्तों, दायित्वों और पारिवारिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए समझाया गया। इसके बाद दंपती साथ रहने के लिए राजी हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम भोजपुरी निवासी सलमान खातून पत्नी मोहम्मद शाहिद ने पारिवारिक बातों को लेकर पति से कहासुनी और मनमुटाव की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाइश की। बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया और दोनों राजी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। पुलिस ने दोनों को सकुशल घर भेज दिया। टीम में कांस्टेबल रमेश मौर्य, महिला कांस्टेबल मीरा रानी और रिजर्व महिला कांस्टेबल अल्का कुमारी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *