प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर और फल वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही और जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह रहीं।रक्तदान शिविर में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, नगर महामंत्री मनोज लोधी, अमृतेश्वर शुक्ला समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, फूलचंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, रामनारायण, अर्चिष्मान मिश्र सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, अजय गुप्ता, अश्विनी चतुर्वेदी, रामस्वरूप अग्रहरि, प्रभात तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल चौधरी, पीताम्बर पांडे, रवि पांडेय, सनी पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं चिकित्सक मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है और इससे लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान एवं मरीजों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रम जनसेवा से जुड़े कार्य हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी सेवा बताया।कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
