प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया बाजार में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील अन्तर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया बाजार में आज दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और दवाएं प्राप्त कीं।मेले के दौरान फार्मासिस्ट पंकज शुक्ला, वार्ड बॉय प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद चौकीदार, कृष्ण मुरारी एसएलए ,प्रशांत कुमार एलटी, अर्चना स्टाफ नर्स, कश्मीरा रावत, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का बीपी, शुगर, वायरल फीवर, बरसाती मौसम की खजुराहट, वजन आदि की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेले में आये लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
