सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

फाजिलनगर में अल्पकालिक विस्तार योजना का समापन, राष्ट्रहित और सामाजिक एकता पर दिया जोर

Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

दैनिक बुद्ध का संदेश
कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अल्पकालिक विस्तार योजना का समापन रविवार को फाजिलनगर ब्लॉक के धुनवलिया स्थित राजन मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम में योगाभ्यास, सुभाषित एवं गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक वातावरण बनाया गया।मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने महाभारत काल के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब राष्ट्र और समाज की रक्षा का प्रश्न सामने हो तो व्यक्तिगत प्रतिज्ञा एवं हितों से ऊपर सामूहिक हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शेषनाथ मिश्र ने कथा के माध्यम से धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म और नैतिक मूल्यों की रक्षा से ही समाज में व्यवस्था एवं सद्भाव कायम रह सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित गतिविधियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता से जोड़ते हुए अपने विचार रखे। आयोजन के दौरान राष्ट्रहित, सामाजिक एकता, धर्म एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *