ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों व शिक्षकों को दिए निर्देश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर । निज संवाददाता शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत यू-डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) से संबंधित सभी गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय, शिक्षक व छात्र प्रोफाइल का डाटा निर्धारित प्रारूप में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस से संबंधित स्कूल प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल और छात्र प्रोफाइल का डाटा डीसीएफ (डाटा कैप्चर फॉर्मेट) के अनुसार 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा और अपडेट किया जाए। विद्यालयों में उपलब्ध डाटा का सत्यापन करने के साथ ही आवश्यक संशोधन भी समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में बताया गया है कि पिछले शैक्षिक सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संबंधित विद्यालयों को इसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया है, ताकि नए सत्र का छात्र डाटा सही तरीके से अपडेट किया जा सके। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में नवीन नामांकन का लक्ष्य 27,256 निर्धारित किया गया था। इसे 31 जुलाई तक प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से नया डाटा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश के समय ही छात्र का आवश्यक विवरण यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि यू-डायस के तहत सभी सूचनाओं को निर्धारित समय सीमा में अपडेट कराएं और डाटा की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। डाटा में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर समय रहते आवश्यक संशोधन कराने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *