भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी से की मुलाकात
दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। श्याम जायसवाल ने कहा कि संजय जोशी का संगठनात्मक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करता है। संजय जोशी से प्राप्त मार्गदर्शन और आशीर्वाद को उन्होंने अपने लिए महत्वपूर्ण बताया। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा देने की प्रेरणा मिलती है।
