ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

मां गायत्री देवी शक्तिपीठ में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित मां गायत्री देवी शक्तिपीठ के प्रांगण में आज से नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नौ दिवसीय कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से किया जाएगा। अयोध्या धाम से पधारे पंडित अन्नपूर्णा जी द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। इसके साथ ही पंडित सोमनाथ शास्त्री जी के सानिध्य में विधिवत यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की तथा नगरवासियों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *