ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली और जानलेवा हमले का आरोप

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत निवासी चन्द्रावती देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कई नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों पर उनके बेटे मनीष पासवान के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की शाम करीब 8 बजे बिस्कोहर तिराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर मनीष पासवान के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। अगले दिन 31 जुलाई को मनीष और नीरज पासवान शिकायत करने सौरभ सिंह की दुकान पहुंचे, जहां आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फिर मारपीट की और फोन कर 20 से अधिक लोगों को बुला लिया।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उतरौला रोड स्थित सरसूनहर पुल के पास मारपीट करने वाला गैंग चलाते हैं तथा उनके पास लाठी, लोहे की रॉड, चाकू और असलहे रहते हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के मोबाइल फोन की सर्विलांस जांच कराने और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *