सिद्धार्थनगर

वाद-विवाद प्रतियोगिता में रोशनी अव्वल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स करौंदा मसिना के मदन मोहन मालवीय सभागार में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर ‘वैश्वीकरण के समय में हिंदी भाषा का भविष्य धूमिल है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली और सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।सीनियर वर्ग में रोशनी त्रिपाठी ने प्रथम, शहुल गुप्ता ने द्वितीय और कीर्ति उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. सुशीला सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. काया सिंह एवं चेयरमैन इं. ओपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।इस अवसर पर डॉ. विवेक मित्तल, डॉ. मनीष मजूमदार, धर्मेश कुमार, डीएन यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मनीष कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र चौबे, स्टैनले फर्नाडीस, अशोक कुमार आर्य, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *