सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

शोहरतगढ़ पुलिस ने अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम परिगवा में बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराध तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गांव में मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पोस्टर एवं स्टीकर भी चस्पा किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं अतिरिक्त प्रभारी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के निर्देशन में यह जागरूकता अभियान चलाया गया।मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। अभियान के दौरान महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से अपनी शिकायत एवं समस्या दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को नए कानूनों की जानकारी देते हुए महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम में जागरूकता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। अभियान में उपनिरीक्षक परमानंद राय, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, महिला आरक्षी अंबिका, महिला आरक्षी शोभा भारती और महिला आरक्षी शिल्पी शामिल रहीं।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *