ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस ने महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के छतहरा मोड़ पर बहू-बेटी एवं जनचौपाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा शासन की ओर से संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति-5.0 का स्टीकर भी चस्पा किया गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। पीड़ित महिलाओं की काउंसिलिंग भी की गई। पुलिस ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नए कानूनों एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी, शोभा भारती एवं अंबिका मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *