सांसद जगदंबिका पाल ने किया पतंजलि स्टोर का उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित सांडी तिराहे पर पतंजलि के नए स्टोर का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पतंजलि द्वारा देश में स्वदेशी एवं प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्टोर के संचालिका शैल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों से लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व अध्यक्ष गोविंद माधव, अखंड प्रताप सिंह का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिवाकर विक्रम सिंह, शिवपाल सिंह, अभय सिंह, विपुल सिंह, सिपुल सिंह, राकेश पाण्डेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
