सिद्धार्थनगर

उसका में 78 घंटों से बिजली गुल,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाज़ार सिद्धार्थनगर। । विकास क्षेत्र के करीब 48 गांवों में पिछले 72 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।बिजली समस्या से आक्रोशित ग्रामीणवासियों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से समस्या का शीघ्र समाधान की मांग किया हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की हैं।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के सेमराहना,सुगही,सरौली, कोल्हुआ समेत आसपास के गांवों में करीब 3 दिनों से बिजली नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।शाम होते ही गांवों में अंधेरा छा जाता है,जिससे ग्रामीणों को सांप-बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।बारिश के मौसम के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुआ हैं।इस दौरान प्रेमनारायन दूबे, रणजीत सिंह, नन्हें दूबे, अमित जायसवाल, ओमप्रकाश कन्नौजिया व समस्त ग्रामीण के लोगों ने माँग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *