ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

एसएसबी के निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 134 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी कोटिया के अंतर्गत बुधवार को वाइब्रेंट विलेज अडवाडीह में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. चंदन तालुकदार, सीवीओ (एसजी) ने ग्राम अडवाडीह एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 32 पशुपालकों के 134 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकीय जांच के बाद पशुओं को आवश्यकतानुसार उपचार एवं परामर्श दिया गया। जरूरतमंद पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के शिविर से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल रही है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके साथ आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करना भी है। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *