औंदही कला में चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस्याएं कर्सर——–औंदही खुर्द में ग्रामीणों ने सड़क, जलभराव व प्रकाश व्यवस्था की उठाईं समस्याएं

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत औंदही कला के टोला औंदही खुर्द में रविवार को ‘ग्राम चौपाल, गांव की समस्या, गांव में समाधान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, जलभराव, प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याएं शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के समक्ष रखीं। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। चौपाल में ग्रामीणों ने औंदही खुर्द से रेडवरिया तक करीब 200 मीटर जर्जर सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। बरसात के दौरान रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित होने की समस्या भी बताई। इसके अलावा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के पांच प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लगाने की मांग रखी। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी सड़क, जलभराव और अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम तिवारी, रामदास मौर्य, गोपाल तिवारी, मयंक शुक्ल, अनुपम शुक्ला, रत्नेश सोनी, इमरान अहमद, हरिनारायण मिश्रा, पिंटू यादव, प्रदीप अग्रहरि, दिलीप वरुण, वाजिद अली, शहंशाह, जितेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र, सुभाष तिवारी और दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
