ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

कोटेदारों का लाभांश बढ़ने पर विधायक विनय वर्मा ने जताया सीएम का आभार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र के कोटेदारों के साथ सहभागिता की। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने की घोषणा से क्षेत्र के कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोटेदारों ने विधायक विनय वर्मा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए आभार जताया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय उनके लिए बड़ी राहत है। लाभांश बढ़ने से कोटेदारों को अपने कार्य में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला प्रदेश के हजारों कोटेदारों के हितों को मजबूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। विधायक ने लाभांश बढ़ाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *