सीधे खबरों पर जाएं
Wednesday, 18 November 2026
विज्ञापन

खुनुवा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त गश्त

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आगामी नवरात्रि एवं दुर्गापूजा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी जवानों ने खुनुवा सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी की। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। साथ ही स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों के दौरान सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी किया गया है। सीमा क्षेत्र में निगरानी एवं संयुक्त गश्त आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय, निरीक्षक अतिउल्लाह, चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह सहित पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *