ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

खेसरहा में कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों से समय पर आवेदन की अपील

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक किसान 16 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे से 30 जुलाई 2026 रात्रि 12 बजे तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने किसानों से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने तथा आवेदन से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश एवं पात्रता की जानकारी पोर्टल पर अवश्य देखने की अपील की।राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि योजना के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन एवं अन्य कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बेड प्लांटर, पॉपिंग मशीन व मक्का शेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्मॉल गोदाम, मिलेट पॉलिशर, ट्रिपलर व बखारी, कृषि रक्षा उपकरण के तहत मानव चालित एवं पावर चालित स्प्रेयर, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयलदृऑयल सीड के तहत ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट तथा दलहन मिशन के अंतर्गत दाल मिल पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।कृषि रक्षा प्रभारी पंकज गौतम ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए किसान विकास खंड खेसरहा स्थित कृषि विभाग कार्यालय अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *