खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

खेसरहा में गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय पर बीईओ का औचक निरीक्षण, कक्षा 1 से 5 तक संचालन मिलने पर चेतावनी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा नीरज कुमार सिंह ने 22 जुलाई 2026 को विकासखंड खेसरहा क्षेत्र के गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्याम सुंदर दास एजुकेशनल एकेडमी, बेलौहा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक का संचालन होता मिला। जांच में पता चला कि विद्यालय में 40 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके अलावा बच्चों से संबंधित टाई, बेल्ट एवं पुस्तकें भी मौके पर उपलब्ध मिलीं, जिससे बिना मान्यता के कक्षाओं के संचालन की पुष्टि हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक प्रेम चंद्र यादव को कड़ी चेतावनी देते हुए गैर-मान्यता प्राप्त कक्षाओं का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन जारी पाया गया तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए विद्यालय को सील कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। उन्होंने कहा कि गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों का नामांकन उनके भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए अभिभावक पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही किसी विद्यालय में प्रवेश दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *