गया जी की धार्मिक यात्रा पर निजी बसों से रवाना हुए श्रद्धालु

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। गया जी की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन से तीन-चार निजी बसों से रवाना हुआ। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल समेत नगर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि गया जी की यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ी है। धार्मिक यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो, यही कामना है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही सकुशल दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर वापस लौटने की कामना की। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू गौड़, व्यापार मंडल के मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र गौड़, महेश कसौधन, सन्नी मद्धेशिया और रंजन मित्तल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
