गुरुजनों के सम्मान से ही मजबूत होती है शिक्षा की नींवरू श्याम जायसवाल

दैनिक बुद्ध कां संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों एवं गुरुजनों को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से आत्मीय संवाद हुआ। श्याम जायसवाल ने विद्यार्थियों के बीच समय बिताते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों, जिज्ञासाओं और भविष्य के सपनों को जाना। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। श्याम जायसवाल ने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है। शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनसंपर्क से जोड़कर विद्यालयों तक पहुंचना और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से संवाद करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। शोहरतगढ़ की जनता से उनका जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ते जैसा है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव, विद्यालय और परिवार तक संवाद एवं सेवा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी, प्रधानाचार्य रूपा कन्नौजिया, जनता विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद त्रिपाठी, दशरथ कल्याणी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज कुमार चतुर्वेदी, प्रधान गौतम, रामजी जायसवाल, सुनील वरुण, जवाहर प्रसाद, केदारनाथ मौर्य, चंदन चौहान, मनीष अग्रहरि, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां