ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

चेतिया बैंक के मृदु भाषी राम नारायण गौड़ सेवानिवृत्त, भावुक हुई विदाई

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर।बांसी तहसील अन्तर्गत चेतिया बाजार स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शाखा चेतिया में 35 वर्षों तक सेवा देने वाले मृदु भाषी, सज्जन एवं कर्तव्यनिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम नारायण गौड़ शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। लंबी सेवा के बाद उनके विदा होने पर बैंक परिसर भावुक हो उठा।इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी अतुल उपाध्याय, अनिल बाबा, राधे श्याम विश्वकर्मा, सुरेश यादव, एस.आई.सी. अभिकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बैंक कर्मचारियों ने श्री गौड़ को माल्यार्पण कर एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवा और व्यवहार से बैंक के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।कार्यक्रम में बोलते हुए चेतिया बैंक के शाखा प्रबंधक इंदु त्रिपाठी एवं फील्ड ऑफिसर तथा कैशियर आयुष्मान ने कहा कि ष्राम नारायण गौड़ ने हमेशा ग्राहकों की सेवा को सर्वाेपरि रखा। उनकी कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है।सेवानिवृत्त कर्मी राम नारायण गौड़ ने अपने संबोधन में सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *