तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में थामा तिरंगा
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। 13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्य जी के नेतृत्व में आयोजित यह तिरंगा यात्रा हाइड्रिल तिराहे से भारत माता चौक तक निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी जी उपस्थित रहीं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभिषेक पाल जी, श्री राजेंद्र पांडे जी, विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद माधव जी, जोगिया ब्लॉक प्रमुख श्री शिरीष चौधरी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारा अभिमान है जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं और नागरिकों में देश के प्रति गौरव एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्री बजरंगी वर्मा जी, श्री सबलू साहनी जी, श्री दीपू सिंह जी, श्री दिलीप सिंह जी, श्री रिंकू पाल जी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अभिषेक पाल जी ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना है। तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने सिद्धार्थनगर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
