दुकानों के अंदर घुसा बारिश का पानी, लाखों का नुक़सान
दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी। आदर्श नगर पालिका का आदर्श उस समय नजर आया जब रविवार सुबह थोड़ी देर के मध्यम बारिश में ही कोतवाली रोड समुद्र नजर आने लगा। सुबह लगभग 05 बजे से शुरू हुए बारिश का पानी देखते ही देखते ओवर फ्लो होकर आस पास के दुकानों में घुसने लगा। अभी दुकानदार आवास पर ही थे कि दुकानों की स्थिति पता पाकर जब तक दुकान खोलकर देखते तब तक लगभग सभी दुकानों में लाखों का सामान भीग चुका था। दुकानदारों में शाहू स्टेशनरी, किताब की दुकान,साई मोबाइल, संजय अग्रहरि किराना स्टोर, साहू गिफ्ट कार्नर, आकाश कुमार,तेज बहादुर, राजकुमार,दीपक,साहू ट्रेडर्स आदि दुकानदारों का लाखों का सामान भीग चुका था। संजय अग्रहरि ने बताया कि भीगते हुए किराना स्टोर का सामान आवास पर उठा ले गया। अभी नये बने आरसीसी के बगल बना पतला नाली पानी के निकास में फेल हो गई। पानी निकास की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले माह हुए बारिश में भी दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ था। लाखों की लागत से बना आरसीसी और नाली थोड़ी सी आपदा के समय दुकानदारों के लिए जबरदस्त आर्थिक नुकसान लेकर आया। यही हाल अन्य मुहल्लों में भी नजर आया।इस बारे में व्यापारियों का कहा कि नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही है।अभी कुछ दिन पूर्व नाला बना था आरसीसी का निर्माण हो रहा है बावजूद इस स्थिति के लिए नगर पालिका जिम्मेदार है।
