ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

नेपाल के भैरहवा में 70 हजार रुपये के भारतीय नकली नोटों के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कपिलवस्तु/भैरहवा। नेपाल पुलिस ने भारतीय नकली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैरहवा से दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 500 रुपये के 140 नकली भारतीय नोट, जिनकी कुल कीमत 70 हजार रुपये है, बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका, भैरहवा के वार्ड संख्या-12 में भारतीय नकली नोटों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वार्ड पुलिस कार्यालय भैरहवा के पुलिस इंस्पेक्टर मान बहादुर बीसी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ निवासी अभिषेक कसौधन (21 वर्ष) तथा महाराष्ट्र निवासी यश बाउसाहेब ब्राह्मण (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 500 रुपये के 140 नकली भारतीय नोट (कुल 70 हजार रुपये), दो मोबाइल फोन तथा दो भारतीय आधार कार्ड बरामद किए हैं। नेपाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को रुपन्देही जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *