पीएम मोदी के जन्मदिन पर घर-घर बांटे आशीर्वाद दीपक
दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की अध्यक्षता में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क किया और उन्हें आशीर्वाद दीपक भेंट किए। लाभार्थियों से दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करने की अपील की गई। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनसंपर्क के रूप में मनाया जा रहा है। लाभार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दीपक भेंट करना इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संपर्क के दौरान लाभार्थी परिवारों से योजनाओं के लाभ की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना जा रहा है। अभियान में मंडल मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष पंचगुलाम भारती, बूथ अध्यक्ष नंदलाल वर्मा, शंभू प्रसाद, ईश्वर दयाल, रामधनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
